WhatsApp Menu
दयानंद विद्या निकेतन में स्वामी प्रताप पुरी जी ने बच्चों को दी अनुशासन की सीख, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान  |  संत का किया अभिनंदन, गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी का किया सम्मान, गौ-सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन  |  खेल और शिक्षा में अव्वल बना दयानंद विद्या निकेतन, स्वामी प्रताप पुरी ने सराहा  |  क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  | 

जानकी विवाह व दशरथ कैकयी संवाद में सजल हुए श्रद्धालुओं के नेत्र, अतिथियों का किया सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 अप्रैल 2026। लिखमादेसर के हंसोजी धाम में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को छठें दिन अयोध्या कांड का विस्तार से वर्णन किया गया। गौसेवार्थ आयोजित कथा में छठवें कथा वाचक दंडी स्वामी शिवेंद्रजी महाराज ने संत व सत्संग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा के बिना संत व सत्संग का आश्रय नहीं मिलता है। महाराज ने भगवान की कथा भाव से श्रवण करने की बात कहते हुए आदर्श गृहस्थ जीवन के बारे में बताया। जानकी विवाह का वर्णन करते हुए जानकी विदाई का भावभरा वर्णन किया। महाराजन ने नव विवाहिताओं को ससुराल में सेवा का संदेश दिया। श्रीराम के राज्याभिषेक की घोषणा के साथ उन्होंने कहा कि जीवन में किसी उपलब्धि पर अहंकार नहीं करना चाहिए। महाराज ने युवावस्था में वाणी की सावधानी जरूरी बताई। मंथरा कैकयी प्रसंग का उल्लेख करते हुए अच्छी संगति का महत्व बताया। कैकयी द्वारा दशरथजी से दो वरदान मांगने का उल्लेख किया। भरत को सिहांसन और राम को 14 वर्ष का वनवास मांगने की कथा वर्णन होने पर पांडाल में उपस्थित राम भक्तों के नेत्र सजल हो गए। कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कथा में परमहंस संत सोमनाथ जी महाराज, महंत भंवरनाथ जी महाराज, संत सुरजीतनाथजी महाराज, श्रीनाथजी महाराज सहित अनेक संत कथा में शामिल हुए। अनेक अतिथियों ने पूनमचंद तिवाड़ी का सम्मान किया। संगीतमय भजनों पर श्रद्धालुओं ने रामनाम का कीर्तन करते हुए भक्तिरस का आनंद लिया। दानदाताओं ने उत्साह के साथ गौसेवा में बढ़चढ़ कर सहयोग दिया। रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा, पूर्व विधायक राजगढ़ कमला कस्वां, मंजुला जाखड़, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी, शिवकांत पारीक, शोभाकांत स्वामी, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, सुरेश तिवाड़ी, प्रदीप पारीक, नाहर सिंह राजपूत, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक आसपालसर, ऋतिक तिवाड़ी, राजेश पारीक, दुर्गाराम पारीक, शंकर सिंधी, दिनेश गौड़, चंपालाल सोनी, कल्याण सिंह मेलुसर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। कथा के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं के यातायात व्यवस्था व भोजन प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़