WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  |  टोल प्लाजा पर 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच, नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवाएं  |  लखासर टोल पर लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 56 वाहन चालकों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दिए चश्मे  |  सोलर कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप, तीन मांगे रख परिवार बैठा बाहर धरने पर, पहुंचे नेता  | 

जबरन खेत में घुसकर मारपीट कर धमकाया, तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 मार्च 2026। एक काश्तकार के काश्तशुदा खेत में जबरन घुसकर मारपीट करने और गाली गलौच करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
सूडसर निवासी परिवादी ओमप्रकाश पुत्र लुंबाराम माली ने सेरूणा थाना पुलिस को बताया कि सेरूणा निवासी मुखराम, ओमप्रकाश व बीरमाराम 16 मार्च को सेरूणा की रोही में स्थित उसके खेत में नाजायज रूप से जबरन घुसे और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी उससे गाली गलौच करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच एएसआई फतेहसिंह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़