WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

घर गेट के सामने शराब पीने और मना करने पर मारपीट करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। करीब मध्यरात्रि को घर गेट के सामने शराब पीने और मना करने पर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि राणासर नरूकान निवासी 34 वर्षीय छैलूसिंह पुत्र रघुवीरसिंह राजपूत इसी गांव के ने हरिराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल व एक अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे घर में सभी सो रहें थे। दोनों आरोपी उसके घर के गेट सामने मोटरसाइकिल रोककर शराब पीने लगे और जोर जोर से हल्ला करने लगे। परिवादी ने बताया कि वह उठकर बाहर गया और दोनों को गेट के सामने शराब पीने से मना किया तो दोनों तैश में आ गए व गाली गलौच करते हुए घर में घुसकर थाप मुक्कों से मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो उसके भाई व पिता बाहर आए व आरोपियों को दकालने पर दोनों झूठे एससीएसटी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए घर के सामने ही अपनी गैंग लाकर शराब पीने की बात कहने लगे। परिवादी ने आरोपी के भाई को फोन किया तो वह मौके पर आया और आरोपियों को वहां से ले गया। परिवादी के रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है। विदित रहें इस मामले में इससे पूर्व आरोपी ने भी मामला दर्ज करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़