WhatsApp Menu
सरकारी स्कूल में दानदाता बने सहयोगी, दो कमरे निर्माण हेतु किया भूमिपूजन, सीबीईओ हुई शामिल, साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न  |  धनेरू स्कूल में बालिकाओं को मिली साइकिलें  |  मतदान प्रक्रिया संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ में 110 वोट पोल हुए, अध्यक्ष ने जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ में बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 110 वकीलों ने डाला वोट, पूरे प्रदेश में 84 हजार से ज्यादा मतदाता  |  काम करने आया हुआ श्रमिक हुआ लापता, साथियों ने मदद की अपील की  | 

गुरूवार को हुए तीन हादसे, पढ़ें खबर, देखें तीनों हादसों के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। गुरूवार को क्षेत्र में तीन सड़कों पर तीन छोटे-बड़े हादसे हुए जिनमें तीन जनें घायल हो गए एवं सामान का नुकसान हुआ। पढ़ें तीनों हादसों की एक साथ खबर, देखें तीनों हादसों के फोटो।

सरदारशहर रोड़ पर पलटी पिकअप, अनाज बिखरा सड़क पर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार रात को बीकानेर-दिल्ली स्टेट हाईवे पर गांव तोलियासर के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में गेंहू एवं अनाज लदा हुआ था जो कि सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एंबुलेंस एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे एवं पिकअप में सवार गांव ठुकरियासर निवासी गोपाल पुत्र नेमाराम को घायल होने पर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर पहुंचें। हालांकी युवक को अधिक चोटें नहीं आई लेकिन अनाज सड़क पर बिखर जाने से खासा नुकसान हुआ है।

कालू रोड़ पर टैक्सी को मारी टक्कर, दो घायल। 

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार शाम को ही श्रीडूंगरगढ़ में कालू रोड़ जोहड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे टैकसी में सवार भागीरथ जाट एवं पांचीलाल नाई को चोटें आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचें आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से समिति अध्यक्ष जतनसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया एवं उपचार शुरू करवाया। घटना में टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई।

हाईवे पर पलटी ट्राली, बमुश्किल किया सीधा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुरूवार को ही नेशनल हाईवे पर एक ट्रेक्टर के पीछे चारा भर को ओवरलोढ़ चल रही ट्राली नियंत्रित होकर पलट गई। हालांकी ट्रेक्टर पलटने से बच गया लेकिन झोल लगने से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसे बड़ी मुश्किल से सीधा किया गया। घटना में किसी को चोटें तो नहीं आई लेकिन चारा अपने गंतव्य तक पहुंचाने में खासा नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़