WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ  |  नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी  |  रमन आईटीआई के छात्रों ने किया श्रमदान, सरकारी स्कूल की विद्युत व्यवस्था सुधारी, निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व  |  कल होगी राधेश्याम नाई की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा, शामिल होंगे मौजिज लोग  |  मालासी भैरव मूर्ति ने किया नगर भ्रमण, आज होगा अभिषेक, कल होगी प्राण प्रतिष्ठा  | 

क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर

डूंगरगढ़ one 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एनएच-11 पर अणुव्रत सर्किल (नेशनल हाइवे से कालू रोड जाने वाला फांटा) के पास एक कार और बाइक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे से कालू की ओर जाने वाले मार्ग पर एक काले रंग की क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की हालत अधिक गंभीर होने और होश नहीं आने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरे घायल राकेश जाट निवासी मणकरासर का इलाज उपजिला अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़