WhatsApp Menu
जन संघर्ष जत्थे में शामिल होंगे सैंकड़ो वाहन, तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार।  |  मंडी के शैड पर व्यापारियों का कब्जा, किसान संघ ने खोला मोर्चा, जताया विरोध, दिया ज्ञापन।  |  कृष्ण भक्ति का चढ़ा रंग, जमकर खेली फुलों की होली, उड़ाया रंग  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  झंवरों के मंदिर में हरे कृष्ण महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव, ठाकुरजी को अर्पित किया 56 भोग  | 

कृष्ण भक्ति का चढ़ा रंग, जमकर खेली फुलों की होली, उड़ाया रंग

प्रेम मंडल ने किया फागोत्सव का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रेम मंडल द्वारा मंगलवार को गणेश मंदिर में रंगारंग फागोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन के साथ खूब फूल बरसाए। झूमते हुए एक दूसरे को रंग लगाया और फागोत्सव की बधाई दी। महिलाएं अपने अपने लड्डू गोपाल जी लेकर पहुंची और जमकर फागोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

हरेकृष्ण महिला मंडल ने किया फागोत्सव का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हरेकृष्ण महिला मंडल द्वारा कालूबास में झंवरों के मंदिर में धूमधाम से फागोत्सव का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के साथ नाचते गाते आयोजन संपन्न हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता व वयोवृद्ध शिक्षाविद रूपचंद सोनी व मंदिर के पुजारी अशोक आसोपा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने फागोत्सव में भाग लिया और ठाकुरजी संग फूलों की होली खेली। श्रद्धालु अपने अपने ठाकुरजी को लेकर फागोत्सव में होली खेलने पहुंची। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़