WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

कस्बे के मदर केडी स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, डीजे-रथ से निकला विजय जुलूस

डूंगरगढ़ one 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने इस वर्ष दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर स्कूल का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट परिणाम की खुशी में विद्यालय प्रशासन ने कस्बे में डीजे-रथ के साथ विजय जुलूस निकाला, जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय की छात्रा आकांक्षा सैनी ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं संगीता सिद्ध ने 96.67 प्रतिशत, आमना ने 95.20 प्रतिशत, दिनदयाल ने 95 प्रतिशत तथा कन्हैयालाल ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने मेधावी छात्र-छात्राओं को साफा व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। छात्रा आकांक्षा व आमना के परिजनों ने भी विद्यालय पहुंचकर स्टाफ का आभार जताया और मिठाई वितरित कर खुशी साझा की।

एमडी उदय सिंह ढूकिया ने बताया कि कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय में प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कार्यक्रम में शिशु भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना, मरुधर स्कूल के निदेशक कानाराम गोदारा (जेतासर) और भरतमल बुडानिया ने भी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय स्टाफ ने एक-दूसरे को उत्कृष्ट परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़