WhatsApp Menu
कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  |  बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत  | 

ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाई, किसानों को मिलेगी राहत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। जिला केंद्रीय सहकारी बैंक एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण की वसूली की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। संयुक्त शासन सचिव प्रह्लाद सहाय ने आदेश जारी कर खरीफ अल्पकालीन फसली ऋणों की अदायगी तिथि 31 मार्च 2026 से बढ़ाकर 15 मई 2026 कर दी है।
सहकारी समिति रीडी के व्यवस्थापक रामनिवास नैण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में आधिकारिक आदेश बुधवार को जारी हो गया है। पैक्स कार्मिकों द्वारा अपने आंदोलन के चलते ऋण वसूली नहीं करने के कारण प्रदेश भर में किसान योजना से वंचित होने की कगार पर पहुंच गए। अब तारीख बढ़ने से क्षेत्र के हजारों किसानों को राहत मिलेगी।
इसमें 31 मार्च 2026 तक की ब्याज अनुदान भुगतान की राशि का समायोजन वर्ष 2025-26 में करने, ब्याज मुक्त राशि का समायोजन करने व अल्पकालीन फसली ऋण हेतु नाबार्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने की शर्तों पर स्वीकृति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़