WhatsApp Menu
एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज

किसनाराम पुत्र भीकाराम मेघवाल निवासी छापर ने ओमप्रकाश गिवारिया, लक्ष्मीपत, बुधराज, अजय ढोली, ओमप्रकाश शर्मा व नीरू स्वामी के खिलाफ उसके इकरारेनामे की जमीन किसी ओर के नाम करवा देने व उसके रूपए हड़प लेने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ की रोही में 4.6300 हैक्टेयर खेत में ओमप्रकाश गिवारिया का हिस्सा ½ था। आरोपी ने अपना हिस्सा 5 अप्रैल 2016 में 2,40,000 रूपए में परिवादी को बेच दिया। जिसका इकरारनामा गवाह लक्ष्मीपत दर्जी निवासी चाड़वास, किशन भाटी निवासी चाड़वास के सम्मुख किया गया था। परिवादी ने बताया आरोपी ने उस समय कहा कि जब वे कहेंगे तभी इस भूमि का विक्रय पत्र उसके पक्ष में निष्पादित करवा देगा। भूमि तभी से परिवादी के कब्जा में है और वह काश्त व उपयोग, उपभोग कर रहा है। उसने बताया कि कई बार ओमप्रकाश से विक्रय पत्र करवाने की कही तो वह टालता रहा। करीब 10 दिन पहले अमित मोदी, भागीरथ कुलड़िया उसके खेत पर आए और खेत खरीद लेने की बात कहते हुए खाली करने को कहा। आरोपी उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। तब वहां अजय पुत्र ओमप्रकाश ढोली निवासी चाड़वास आया और उसने बताया कि ओमप्रकाश ने 2017 में ही खेत बुधराज पुत्र भंवरलाल बावरी निवासी लेडी, लाडनूं को बेच दिया था। बुधराज ने ये खेत उसे बेचा है। जब उसने तहसील में पड़ताल की तो खेत की वर्तमान खातेदारी अजय ढोली के नाम दर्ज है। जब परिवादी ने ओमप्रकाश को ओलमा दिया तो आरोपी ने 2,40,000 रूपए हड़प करने की बात कहते हुए खेत खाली करने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़