WhatsApp Menu
विवाहिता को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप, दो बच्चों को घर छोड़ गई  |  ट्यूबवेल खराब हुए तीन माह बीते, सुनवाई नहीं होने से परेशान ग्रामीण पेयजल के लिए तरसे  |  आखातीज पर घरों में मटके का पूजन कर बनाया खीच, किसान पुत्रों ने किया कृषि यंत्रों का पूजन, बुवाई की शुरू  |  घर के सामने खड़ी बाइक ले गया अज्ञात चोर, लगातार चोर सक्रिय  |  पीएम की पचपदरा सभा का सामूहिक लाइव प्रसारण देखेंगे समर्थक, पालिका ने की तैयारी  | 

आमने-सामने भिड़ी कार और बस, पूर्व सरपंच सहित दो की मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जुलाई 2025। देर रात करीब 1.30 बजे सांडवा थाना क्षेत्र में एक कार व बस आमने सामने भिड़ गई। थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी की कार सवार सोनियासर सुखराम निवासी 50 वर्षीय भींवाराम मेघवाल व रेड़ा निवासी 35 वर्षीय रूपाराम पुत्र कोजूराम मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भींवाराम तेहनदेसर ग्राम पंचायत का पूर्व सरंपच था। कार ईयांरा से सांडवा जा रही थी और दुर्घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। थाना स्टाफ सुभाष मीणा ने बताया कि थानाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव देर रात मोर्चरी में रखवाए गए। जहां से शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़