WhatsApp Menu
रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  | 

आज दुलचासर मंडल, बिग्गाबास व मोमासर बास बस्ती में होंगे हिंदू सम्मेलन, डॉ करणी प्रताप का रहेगा सान्निध्य।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। क्षेत्र में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन के क्रम में आज दुलचासर मंडल, बिग्गाबास बस्ती व मोमासर बास बस्ती में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन होगा। दुलचासर के पंचम ग्राम सम्मेलन में शामिल होंगे व दोपहर 12 बजे सम्मेलन प्रारंभ होगा। वहीं कस्बे में बिग्गाबास में पेड़िवाल नोहरा में दोपहर 12 बजे तथा मोमासर बास के करणी भवन में दोपहर 2 बजे हिंदू सम्मेलनों का आयोजन होगा। बिग्गाबास व मोमासर बास के सम्मेलनों में प्रसिद्ध कथावाचक डॉ करणीप्रताप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं आयोजन समितियों के सदस्यों द्वारा सकल हिंदू समाज के लोगों से सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। कार्यकर्ता उत्साह के साथ कार्यक्रमों के आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे है। सम्मेलनों में बस्ती के लोग, मातृशक्ति, युवा व युवतियां शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़