WhatsApp Menu
कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  |  बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत  | 

अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल, समानता का लिया संकल्प, धनेरू में दो आयोजन, टेऊ, जैसलसर में हुए कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। बाबा साहेब ने समाज में महिलाओं, दलितों, पीड़ितों के लिए रास्ते खोले और उन्हें शिक्षा व समानता का अधिकार दिलवाया। ये बात मंगलवार को गांव धनेरू में अंबेडकर जागृति कमेटी द्वारा आयोजित समारोह में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महियाने कहा कि बाबा साहेब सभी धर्मों का समान आदर और सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र नोसरिया ने बाबा साहेब द्वारा दिए गए बराबरी के एहसास को सदियों से पड़ी बेड़ियां काटने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से मजबूती ही पिछड़ों को मुख्य धारा में लो सकती है। समारोह में पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल, बीदासर के दलित नेता पूनाराम मेघवाल, अशोक कुमार, राजेश लोहिया, पंकज गुसाईवल, एडवोकेट गोविंद मेघवाल ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर देश व समाज के उत्सान के लिए प्रयास करने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सरपंच मोहन स्वामी ने सभी का आभार जताया। इससे पहले सभी अतिथियों ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित कर समारोह प्रारंभ किया। आयोजक दल के सदस्यों ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। समारोह में मुखराम गोदारा, सीताराम, रूपाराम, राजेंद्र जाखड़, राजकुमार खामिवाड, प्रतीक, प्रह्लाद, रामेश्वरलाल, जुगल, आसुराम, मास्टर जगदीश सहित अनेक मौजिज ग्रामीण, युवा व विद्यार्थी वर्ग ने भागीदारी निभाई।
बाबा साहेब की 135वीं जयंती मनाई धूमधाम से।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धनेरू के बरजलाना जोहड़ में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहेब बीआर अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरपंच मोहन स्वामी ने बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम में आईदान पारीक ने बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि देते हुए उनके तीन सिद्धांत शिक्षा, संगठित व संघर्ष के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सुनील देराश्री ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मनोहर सिंह, मनोज पोटलिया, गिरधारी डूडी, चांदरतन, ओमप्रकाश, हीरनाथ, कुंभाराम, चुनाराम, नंदलाल, पोकरराम, हुकमाराम, पुनाराम, नेतनाथ, कालू नायक, भोजाराम, पीथाराम, हरजीराम, सीताराम, लेखराम, नेमदास, मांगीलाल, मोतीराम, नथमल, कुंभाराम, मामराज, पूर्व सरपंच रुक्मादेवी, पद्माराम, बंसीलाल, कुंभाराम, चंद्राराम, कुसलाराम, भोजाराम, शंकराराम, अन्नाराम, ओमाराम, बक्साराम, डूंगरराम, भूराराम, किशनाराम, राजूराम, बेगाराम, कालूराम, रामूराम, श्रीराम, भागुनाथ, गोरूराम, बाबूलाल, डूंगरराम, पूसाराम सहित अनेक महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुई।
सांसद सेवा केंद्र से नशा मुक्ति का संदेश लेकर ढाणियों में पहुंचे कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बाबा साहेब कि 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को सांसद अर्जुनराम मेघवाल के सांसद सेवा केंद्र से नशा मुक्ति अभियान का संदेश लेकर कार्यकर्ता क्षेत्र में अनेक ढाणियों में पहुंचे। रवि शेखर मेघवाल ने इस मौके पर नशामुक्ति की प्रेरणा देने के लिए टीशर्ट का लोकार्पण किया। मेघवाल के निर्देशानुसार कार्यकर्ता मुन्नीराम रोलण एवं माखन नाथ ने ग्राम पंचायत जैसलसर में किसानों को ढाणी ढाणी जाकर टी शर्ट देते हुए नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया।
टेऊ में मनाई बाबा साहेब की जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को टेऊ के अंबेडकर भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित अतिथियों ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित की। महिया ने विपरीत परिस्थितियों में देश के दबे कमजोर वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए बाबा साहेब ने बड़ा संघर्ष किया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, कोडाराम भादू, मुखराम गोदारा ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए समानता की बात कही। शेखर रैगर ने मंच संचालन करते हुए बाबा साहेब की शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने की शिक्षा को दोहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच सुनील दुगरिया ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में देराजसर पूर्व सरपंच दानाराम भादू, मोहन भादू, सूडसर सरपंच प्रतिनिधि कालूराम मेघवाल, देवीसिंह भाटी, उपसरपंच लालूराम सारण, सुखराम महिया, राजेंद्र जाखड़, पेमाराम नायक, रेखाराम मेघवाल, दुर्गाराम रैगर, परमान मेघवाल, केशुराम मेघवाल, मनीष नायक, जसराम खोड, जगदीश स्वामी, गोपाल भादू, किशन स्वामी, अंकित मोदी, मुखराम नायक, रुघाराम रैगर सहित अनेक युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़