WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  |  टोल प्लाजा पर 56 वाहन चालकों की आंखों की जांच, नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवाएं  |  लखासर टोल पर लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 56 वाहन चालकों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दिए चश्मे  |  सोलर कंपनी पर प्रताड़ित करने का आरोप, तीन मांगे रख परिवार बैठा बाहर धरने पर, पहुंचे नेता  | 

अंचल में रिमझिम शुरू, शहर में सड़कें हुई तर, फसलों में नुकसान, जारी हुआ येलो अलर्ट।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 मार्च 2026। रात से ही पूरे अंचल में ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम का दौर जारी है। सुबह से हो रही बूंदाबांदी से शहर में सड़कें तर हो गई वहीं खेतों में फसलों की नुकसान की आशंका मंडराने लगी है। सोनियासर गोदारान व आस पास के इलाकों में हल्की बरसात सुबह शुरू हो गई है। गांव बरजांगसर व आस पास के इलाके में रात से ही रूक रूक हल्की बूंदाबांदी हो रही है। किसानों ने यहां इसबगोल व गेंहू की पकी पकाई फसलों में नुकसान की आशंका जताई। किसान अब बरसात से होने वाली आर्थिक हानी से चिंतित हो उठे है। मौसम विभाग ने आज सुबह बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, अजमेर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, अजमेर व नागौर जिलों व आस पास के क्षेत्रों में मेघगर्जना के साथ हल्की बरसात व कहीं कहीं तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं विभाग ने मेघगर्जना होने पर पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने व सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़