WhatsApp Menu
गांव से बीकानेर रेफर प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया बालक को जन्म, जताया नर्सिंग कर्मी का आभार  |  मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रारंभ, 16 तक करें आवेदन  |  एनजीओ मीट के तहत विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया, दिए सम्मान  |  दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  |  बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार  | 

होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 मार्च 2026। गली में होली खेल रहें बच्चों को बाप ने गंदी गालियां निकाली और बेटे ने बालिका के साथ बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
13 वर्षीय बालिका ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र में 4 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ होली खेल रही थी। तभी पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति ने आकर उन्हें गंदी गालियां देते हुए होली खेलने से मना किया। उसने परिवादिया की बहन को थप्पड़ जड़ दिया। कुछ ही देर में उसका बेटा अपने एक साथी के साथ मौके पर आया और परिवादिया से बदसलूकी की। 5 मार्च की शाम करीब 5-6 बजे आरोपी युवक लौटे और उसके फुंफा से मारपीट की, दादी को धक्का दिया, बहनों के साथ बदतमीजी करते हुए लड़कियों को उठाकर ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी कश्यमसिंह करेंगे। इस मामले में आरोपी पक्ष ने भी मामला शुक्रवार को दर्ज करवाया व परस्पर दोनों मामलों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़