WhatsApp Menu
बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

हाइवे पर ट्रक से भिड़ी बाइक, एक सवार की दर्दनाक मौत।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। गुरूवार का दिन जाते जाते एक दर्दनाक हादसा क्षेत्र को दे गया है। कुछ देर पहले हाइवे पर एक युवक ने अपनी जान गवां दी। बेनीसर फांटे के निकट एक बाइक सामने आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में एक बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां स्थित एक होटल के लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा और कुचले जाने से सवार ने वहीं दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टोल एम्बुलेंस में शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौके से पुलिस को सूचना दे दी गयी है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार भी मौके पर पहुंचे है।
मानवीय सवेंदनशीलता बरतते हुए मृतक की पूरी जानकारी व अपडेट खबर का प्रकाशन सुबह परिजनों द्वारा रिपोर्ट देने के बाद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़