WhatsApp Menu
25 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  | 

सीएम मिले पत्रकारों से, किया संवाद, बीकानेर के पत्रकारों ने रखी पत्रकार हित में अनेक मांगे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 मार्च 2026। शुक्रवार को जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर के पत्रकारों से मुलाकात करते हुए संवाद किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वे जनता और सरकार के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है। पत्रकारों पर समाज को विश्वास होता है तथा पत्रकार सदैव जनहित के मुद्दे सामने लाकर समाज को जागरूक करते हैं। जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है तो लोकतंत्र और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। हमारी सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते हैं। वे जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। आज के दौर में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है। सूचना के इस युग में पत्रकार सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेशभर के विभिन्न पत्रकार संगठन, प्रेस क्लबो के पदाधिकारी सहित वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहें।

बीकानेर के पत्रकारों ने रखी पत्रकार हित में अनेक मांगे।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मुख्यमंत्री के साथ पत्रकारों के संवाद में बीकानेर से प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशालसिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरीराज भादानी, कार्यसमिति सदस्य राजेश जोशी, संरक्षक श्याम मारू, पूर्व अध्यक्ष भवानी जोशी, पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन रामावत, जार पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश ओझा, सुमित व्यास, निर्दोष व्यास, राजेन्द्र सेन आदि पत्रकार सीएम निवास पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम को ज्ञापन देते हुए पत्रकारों ने बीकानेर के पत्रकारों के साथ उपेक्षित व्यवहार किए जाने की बात कही। पत्रकारों ने बीकानेर शहर व ग्रामीण अंचल में कार्यरत पत्रकारों को योजना बनाकर व वंचित पत्रकारों को आवासीय भूखंड आवंटन करवाए जाने, बीकानेर में प्रेस क्लब के भवन निर्माण के लिए भूखंड आवंटित करवाए जाने तथा अधिस्वीकृरण कार्य सरल करवाने की मांगे रखी। बीकानेर के पत्रकारों ने सीएम भजनलाल को व्यक्तिगत परिचय देते हुए पत्रकारों के संघर्ष का सम्मान करते हुए मांगे मानकर राहत देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़