WhatsApp Menu
भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  सप्तदिवसीय कथा हुई संपन्न, गौशाला में हुआ लाखों का सहयोग, कल होगा हवन, परसों मूर्ति स्थापना  | 

साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर: अनजान लिंक से रहें सावधान, सोच-समझकर करें सोशल मीडिया का उपयोग

जयपुर पब्लिक स्कूल में विधिक सेवा समिति के बैनर तले आयोजन, एसीजेएम हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को दिए अहम सुझाव

डूंगरगढ़ one 10 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर रोड स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम तालुका विधिक सेवा समिति के बैनर तले संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रील और रियल लाइफ के अंतर को समझाते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और विभिन्न एप्स का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सीख दी। उन्होंने विशेष रूप से अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच करने की सलाह दी और साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया।

तालुका कोर्ट के सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में तालुका मुख्यालय पर विद्यालयों में लगातार विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को कानून संबंधी जानकारी मिल सके।

विद्यालय की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने इस कार्यशाला को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। वहीं प्रबंधक कुम्भाराम घिंटाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान संदीप कुमार गोदारा, विनोद कुमार, अंशु शर्मा, विक्रम सहारन, हरीश शर्मा, संदीप सिंह, राकेश कुमार, रामप्रताप जाखड़, सत्यपाल सिंह, भंवरलाल, श्याम भारती, बुद्धराम, शाहबाज़, विष्णु, पायल शर्मा, सुप्रिया शर्मा, मनीषा, नीलम, भावना, मानवी, गुड्डू, केसर जांगिड़, निशा बूट्टी, रणजीत कौर, पायल जांगिड़ सहित सभी विद्यार्थी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़