WhatsApp Menu
दलित मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग, दी चेतावनी, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र  |  चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  |  घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  |  अचानक ढाणी से उठी लपटों ने लिया विकराल रूप, नगदी व नई वॉशिंग मशीन के साथ गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाख  |  23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

ससुर-बहू की जोड़ी ने किया तप, समाज ने किया सम्मान

श्रीडूंगरगढ़ में ससुर-बहू की जोड़ी ने किया नौ दिवसीय तप

श्रीडूंगरगढ़ के मालू भवन में 8 अगस्त, 2025 को बिनोद छाजेड़ और उनकी पुत्रवधु हीरा छाजेड़ ने नौ दिवसीय तपस्या पूर्ण की। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें साध्वी संगीतश्री और साध्वी डॉ. परमप्रभा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। पारुल लूनिया ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि साध्वी वृंद ने गीतिका के माध्यम से तपस्वियों का स्वागत किया। साध्वी डॉ. परमप्रभा और साध्वी संगीतश्री ने अपने उद्बोधन में तपस्या के महत्व पर प्रकाश डाला।

तपस्वियों के परिजनों, शोभा देवी छाजेड़, तनिष्क छाजेड़ और प्रियंका सुराणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, महिला मंडल से विजेता चोपड़ा, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, किशोर मंडल से अजय बोथरा और नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने भी तपस्वियों का अभिनंदन किया और गीतिकाएँ प्रस्तुत कीं। कई प्रमुख संस्थाओं ने तपस्वी जोड़ी का सम्मान किया। इस अवसर पर किशोर मंडल की ‘आध्यात्मिक बिग बॉस प्रतियोगिता’, ओसवाल पंचायत के सामूहिक पारणा और स्व. चंदा देवी श्यामसुखा की स्मृति सभा की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का संचालन तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू ने किया और इसमें समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़