WhatsApp Menu
पानी के लिए अनशन पर बैठे दो धरनार्थी, गर्मी में हुए बेहाल, दी प्रदर्शन की चेतावनी  |  सड़क दुर्घटना में 2 युवकों सहित तीन घायल, तीनों को किया बीकानेर रेफर  |  सरकारी स्कूल की सभी कक्षाओं और कैंपस में लगाए 16 हाई क्वालिटी कैमरे, सुथार का जताया आभार  |  करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक हुआ अकाल मौत का शिकार, घर में छाया मातम।  |  24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

सरकारी स्कूल की सभी कक्षाओं और कैंपस में लगाए 16 हाई क्वालिटी कैमरे, सुथार का जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 अप्रैल 2026। सरकारी स्कूल की सभी कक्षाओं और स्कूल कैंपस में दानदाता पूनम सुथार ने 16 हाई क्वालिटी कैमरे लगाए। इससे पूरे परिसर की दैनिक गतिविधियां निगरानी में रहेगी।
गांव जाखासर की राउमावि में सभी क्लासरूम और विद्यालय कैंपस में कैमरे लगाए गए है। गांव के दानदाता पूनम सुथार ने विद्यालय परिसर में 16 कैमरे, एलईडी व डीवीआर लगवाया है। विद्यालय के उप प्राचार्य महेंद्र धतरवाल ने बताया कि सुथार ने इससे पूर्व विद्यालय में 100 टेबल व स्टूलें, लोहे की अलमारी जिसमें स्टाफ के लिए लॉकर बने है व फोटो कॉपी मशीन भी भेंट देकर सहयोगी बने। प्राचार्य सुनीता मीणा सहित स्कूल स्टाफ ने सुथार का आभार जताया। पूरा कार्य उनके भाई महावीर सुथार की देखरेख में किया गया। जाखासर की युवा विकास समिति ने दानदाता का आभार जताया। समिति सदस्यों ने कार्य की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए सुथार के सहयोग को बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। सदस्यों ने उनके सकारात्मक सहयोग से स्कूल में व्यवस्था सुधार की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़