WhatsApp Menu
पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल  |  CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी  |  रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  |  रामचंद्र शर्मा ने दिया ईमानदारी का परिचय, ऊपनी के प्रभुनाथ को लौटाई सोने की रखड़ी  | 

श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ

बाधनूं में कांग्रेस का ‘संगठन बढाओ-लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम, पूर्व विधायक हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। पीसीसी के निर्देशानुसार संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश भर किए जा रहें है। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के गांव बाधनूं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोदारा ने संगठन को लोकतांत्रिक संगठन व आजादी के समय से जनहित में सेवारत संगठन बताते हुए युवाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही। गोदारा ने कहा कि वर्तमान में जो देश के हालात है उन्हें बदलने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को निष्ठापूर्वक अपना सहयोग देना होगा। कार्यकर्म की अध्यक्षता करते हुए बाधनू मंडल अध्यक्ष मालाराम प्रजापत ने सभी सदस्यों ने सक्रियता के साथ एकजुट होने की बात कही। कार्यक्रम में राजाराम प्रजापत, गोपालराम जाट, हड़मान प्रजापत, मदनलाल प्रजापत, गिरधारी प्रजापत, सत्तूराम, भीकाराम, केसराराम, अर्जुनराम आचार्य, कालूराम, मिडिया प्रभारी राजेश मंडा सहित अनेक कांग्रेसी सदस्य शामिल रहें।

सड़क दुर्घटना में एक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कालू रोड पर सुबह एक सुअर के सामने आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। दुर्घटना में हेमासर निवासी 45 वर्षीय भंवरलाल पुत्र बद्रीप्रसाद सोनी घायल हो गए। घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका ईलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़