WhatsApp Menu
पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल  |  CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी  |  रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  |  रामचंद्र शर्मा ने दिया ईमानदारी का परिचय, ऊपनी के प्रभुनाथ को लौटाई सोने की रखड़ी  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी

डूंगरगढ़ one 27 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बादनूं में सोमवार को “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बादनूं मंडल अध्यक्ष मालाराम प्रजापत ने की। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

पूर्व विधायक गोदारा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संगठन का सशक्त होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आमजन से जुड़ें और संगठन की विचारधारा को मजबूत करें।

कार्यक्रम में राजा राम प्रजापत, गोपाल राम जाट, हड़मान प्रजापत, मदनलाल प्रजापत, गिरधारी प्रजापत, सत्तू राम, भीकाराम, केसराराम, अर्जुन राम आचार्य, कालूराम, मीडिया प्रभारी राजेश मंडा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़