WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  बाना गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, नव निर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा संपन्न  | 

श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-

बाना में हर्षोल्लास के साथ मूर्ति स्थापना का नौ दिवसीय धार्मिक उत्सव संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव बाना में जसनाथजी बाड़ी में नवनिर्मित मंदिर में विधि विधान से गुरू जसनाथजी महाराज व सती माता काल्लदे मूर्ति स्थापना समारोह पूर्वक की गई। सुबह बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंगल कलश लेकर कलश यात्रा निकाली। यात्रा ठाकुरजी मंदिर से रवाना होकर मुख्य रास्तों से जसनाथजी मंदिर प्रांगण में पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। गांव में गुरू जसनाथी के जयकारे गूंजते रहें। मंदिर प्रांगण में सप्त दिवसीय भागवत, हवन पूजन, जागरण के साथ आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक उत्सव गुरूवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में जसनाथी लोग शामिल हुए। समाज के लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई।

साध्वी सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन का किया लोकार्पण, अनेक मौजिज लोग हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 अप्रैल 2026। गुरूवार सुबह श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के पुनर्निर्मित सभा भवन का लोकार्पण साध्वी लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ। इस बाबत मालू भवन में आयोजित समारोह में साध्वी जी ने इस भवन के समाज विकास और पुस्तकालय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने की मंगलकामना की। साध्वी उन्नतप्रभाजी व साध्वी संपतप्रभाजी ने भी विचार व्यक्त किए। कांता जैन के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और दानदाता परिवार के समाजसेवी भीखमचंद पुगलिया व सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने समाज सेवा का संकल्प दोहराया। सभा सदस्यों ने दानदाता परिवार का अभिनंदन किया। समाजसेवी जतन पारख ने युवाओं को पुस्तकों से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में समाजसेवी झीणकार देवी बोथरा, स्नेहलता पुगलिया, नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, मंजू झाबक, पीयूष बोथरा, एडवोकेट श्याम आर्य, साहित्यकार श्याम महर्षि, भीकमचंद पुगलिया-जयपुर, सत्यनारायण स्वामी, मनीष नौलखा, अशोक बैद पुनर्निर्मित सभा भवन को आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन के. एल. जैन ने किया। कार्यक्रम में विजयराज सेठिया, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, मदनलाल मालू, विमल पुगलिया, उत्तम पुगलिया, राजेन्द्र पुगलिया, सुरेंद्र पुगलिया, अमरचंद पुगलिया, मालचंद सिंघी, कांति कुमार पुगलिया, नरेंद्र डागा, सूर्यप्रकाश गांधी, शुभकरण पारीक, भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़, मास्टर करणी सिंह बाना, भंवरलाल दुगड़, पांचीलाल सिंघी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

 

रजनी पाटोदिया ने किया प्राध्यापक अंग्रेजी पद पर जॉइन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ताल मैदान के पीएमश्री राउमावि में दो साल से रिक्त अंग्रेजी प्राध्यापक पद पर रजनी पाटोदिया ने पदभार ग्रहण किया। उप प्राचार्य मदन कड़वासरा ने जानकारी देते हुए बताया की विद्यालय में काफी लंबे समय से रिक्त चल रहे अंग्रेजी प्राध्यापक पद पर आज रजनी पाटोदिया को पदोन्नति पश्चात अंग्रेजी प्राध्यापक पद पर प्राचार्य ममता गोयल द्वारा कार्यग्रहण करवाया गया। इस दौरान उपस्थित विद्यालय स्टाफ ने रजनी पाटोदिया का साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़