WhatsApp Menu
25 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  | 

श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर

एम्स दिल्ली व यू.के. से प्रशिक्षित विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, यूरोफ्लोमीटर से मूत्र जांच भी निःशुल्क

डूंगरगढ़ one 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार 15 मार्च 2026 रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बिना चीर-फाड़, बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन के आधुनिक फिजियोथैरेपी पद्धति से शरीर के विभिन्न प्रकार के दर्द का उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर में हड्डी व जोड़ों का दर्द, कंधे का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, लकवा, नसों व मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें एक्सरसाइज व लाइफस्टाइल संबंधी सलाह दी जाएगी। शिविर में एम्स दिल्ली व यू.के. से प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि रविवार को ही मूत्र रोगियों के लिए पेशाब की धार की जांच यूरोफ्लोमीटर से निःशुल्क की जाएगी। साथ ही प्रत्येक रविवार को पथरी, गुर्दा व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी की सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

उन्होंने क्षेत्र के सभी दर्द व मूत्र रोग से पीड़ित मरीजों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़