WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई: (भाग-3); जिला कलेक्टर जैन ने सुनी 51 परिवेदनाएं, दिया निस्तारण का आदेश

डूंगरगढ़ one 9 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वीसी हॉल में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने जन सुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना। राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि कुल 51 परिवाद प्राप्त हुए। जिनके निस्तारण के आदेश जिला कलेक्टर द्वारा दिये गए।

  • गांव धनेरू से आईदान पारीक ने परिवाद देते हुए गांव में सीवरेज पाइप लाइन डलवाने की मांग रखी।
  • कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद सिखवाल ने वाले ट्रॉमा सेंटर के लिए, सब्जी रेहड़ी को उचित स्थान पर स्थापित करने के लिए, बेसहारा गौवंश को गौशाला में भेजने के लिए और मुख्य बाजार व घूमचक्कर पर शौचालय बनवाने के लिए ज्ञापन दिया।
  • केऊ से रिड़ी तक अधूरी पड़ी एक किमी सड़क निर्माण की मांग परिवाद पेश कर रखी गई।
  • ट्रॉमा सेंटर निर्माण, प्रताप बस्ती स्थित पानी के होद को ठीक करवाने की मांग, गेहूं की फसल एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू करने और बारिश से खराब फसल का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग राजेन्द्र स्वामी, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, रामकिशन गावड़िया, मदनलाल प्रजापत द्वारा ज्ञापन के माध्यम से की गई।
  • कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता शूरवीर मोदी ने जलदाय विभाग द्वारा लाखों की पाइपलाइन पूरी डालें बिना ही भुगतान उठाने और सरकारी गबन करने के जिम्मेदार अधिकारियों पर रिकवरी करने के लिए कलेक्टर जैन को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मोदी ने मानसून से पूर्व खुले पड़े ट्रांसफॉर्मर व विद्युत लोहे के पोल की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
डूंगरगढ़ one: कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान पंचायत परिसर में युवाओं ने लगाए नारे

सेरूणा में कलेक्टर का दौरा: लाइब्रेरी और PHC का किया निरीक्षण, नवाचार की सराहना
डूंगरगढ़ one: सेरूणा ग्राम पंचायत में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ जिला परिषद की सीईओ शैलजा पांडे भी मौजूद रहीं।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने गांव की लाइब्रेरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतोष जताया और कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ऐसे नवाचार भी जरूरी हैं, जो शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा दें।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह सेरूणा ने कलेक्टर का स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम शुभम शर्मा, सीएमएचओ पुखराज साध, थानाधिकारी संध्या विश्नोई, वरिष्ठ अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़, विकास अधिकारी मनोज धायल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़