WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई: 51 परिवाद पहुंचे, कलेक्टर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश (भाग-2)

डूंगरगढ़ one 9 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वीसी हॉल में गुरुवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 51 परिवाद सामने आए, जिनमें राजस्व, बिजली, नगरपालिका, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे। कलेक्टर ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में राजस्व विभाग के 13, नगरपालिका के 8 और बिजली विभाग के 8, चिकित्सा विभाग 8 व पीडब्ल्यूडी के 6, जलदाय विभाग के 4 तथा पंचायत के 3 और रसद विभाग के 3 मामले शामिल रहे।

इस मौके पर विधायक ताराचन्द सारस्वत, जिला परिषद सीईओ शैलजा पाण्डे, एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, थानाधिकारी कश्यप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के साथ योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनसुनवाई से पहले कलेक्टर ने सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सेरूणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा मरीजों से फीडबैक भी लिया।

उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लेगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें और योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जीएसएस और स्कूल का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ में 220 केवी जीएसएस का निरीक्षण कर बिजली सप्लाई की स्थिति जानी और गर्मी को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जोधासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव की प्रगति देखी तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़