WhatsApp Menu
राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

डूंगरगढ़ one 24 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 104 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जालबसर निवासी शिवकुमार पुत्र सुखराम लुखा के रूप में हुई है।

पुलिस ने कालू रोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अफीम बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में एसआई पवन शर्मा, एएसआई देवाराम, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, पुनीत कुमार और अशोक शामिल रहे।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़