WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

श्रीडूंगरगढ़ में अटल जनसेवा शिविर कल, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट सहित उपस्थित रहने के निर्देश

डूंगरगढ़ one 8 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड स्तर पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अटल जनसेवा शिविर का आयोजन कल 9 अप्रैल (गुरुवार) को किया जाएगा। यह शिविर पंचायत समिति के वीसी हॉल में सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा करेंगे।

प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, शिविर में पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। सभी उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।

शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़