WhatsApp Menu
25 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  राजाशाही पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना  |  दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शीघ्र बनेंगे एक दर्जन उपस्वास्थय केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी प्राथमिक ईलाज की सुविधाएं

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दर्जन गांवो में उपस्वास्थय केंद्रों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो गए है, और 6 माह में कार्य पूरा करने के बारे में वर्कऑर्डर शीघ्र ही जारी होना है।
क्षेत्र के गांव बापेऊ, बीरमसर, देराजसर, धनेरू, धीरदेसर पुरोहितान, इंदपालसर गुसाईंसर, जाखासर नया, कुनपालसर, कुंतासर, माणकरासर, मिंगसरिया तथा टेऊ मोरखाना में शीघ्र ही उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण प्रारंभ होगा। प्रति उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए 52.98 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकत्ति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में 61 केंद्रों के निर्माण के टेंडर जारी कर दिए गए है। मिंगसरिया से भाजपा में सक्रिय युवा संदीप सिंह मिंगसरिया ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताते हुए इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूत होने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़