WhatsApp Menu
रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  | 

श्रीडूंगरगढ़ का बढ़ा गौरव: राज्य स्तर पर सम्मानित हुए 3 बीएलओ और 1 सुपरवाइज़र

जयपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए मिला सम्मान

डूंगरगढ़ one 25 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन बीएलओ और एक सेक्टर सुपरवाइज़र को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम राज्यभर में रोशन हुआ है।

समारोह में माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि रहे, जबकि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह एवं राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सेक्टर सुपरवाइज़र सीताराम गोदारा (व्याख्याता, राउमावि बाडेला), बीएलओ श्रवण कुमार शर्मा (अध्यापक, राउमावि उदरासर), बीएलओ रणजीत सिंह (कृषि पर्यवेक्षक, जोधासर) तथा बीएलओ इन्द्रचन्द (शारीरिक शिक्षक, राउप्रावि शीतलनगर) को सम्मानित किया गया।

इन कार्मिकों ने मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य को जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा कर प्रशासन की सराहना अर्जित की।

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने राज्य स्तर पर सम्मान मिलने पर सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़