WhatsApp Menu
NH-11 पर कालू फांटा के पास ट्रक-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; बीकानेर रेफर  |  पिकअप और मोटरसाइकिल भिड़े आमने-सामने, बाइक हुई चकनाचूर, दो सवार गंभीर घायल  |  CBSE से मान्यता: श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल की बड़ी छलांग  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का बिगुल: बादनूं में जुटे कार्यकर्ता, गोदारा बोले- जमीनी स्तर पर मजबूती जरूरी  |  रास्ता रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल लूटे, कोर्ट से न्याय की गुहार  | 

शिव नाम की महिमा गुणगान के साथ हुई सप्त दिवसीय कथा संपन्न, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 फरवरी 2026। हर जीव को अपने अच्छे व बुरे कर्मों का फल भोगना ही पड़ेगा। सभी ग्रंथ सद्कर्म की शिक्षा देते हुए सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। ये बात धोलिया रोड पर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिवमहापुराण कथा में कथा वाचक पंडित श्रीडूंगरगढ़ ONE ने कही। कथा वाचक ने कहा कि जीवन में मिलने वाले हर सुख व दुख का कारण अपने ही कर्म है। उन्होंने कहा कि इसीलिए कर्म को ही पूजा कहा गया है। पंडितजी ने विभिन्न शिवलिंगों के बारे में जानकारी दी, शिव महिमा की विभिन्न कथाएं सुनाई, शिव नाम जप की महिमा का गुणगान करते हुए जीवन में मानवीय मूल्यों को जीवंत रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिव के आंशिक अवतारों का वर्णन किया, उनके विवाह की महिमा और कलयुग में शिवलिंग की पूजा के महत्व के बारे में बताया। पंडितजी ने श्रद्धालुओं को शिव पूजन से कल्याण होने का विश्वास दिलवाया। इस दौरान कथा में महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए व शिव आरती के साथ कथा संपन्न हुई। सामूहिक रूप से आयोजित कथा में पंडित विष्णदत्त शास्त्री ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़