WhatsApp Menu
डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  |  9वीं से 12वीं तक की 4 किताबें सिलेबस से बाहर: इस सत्र में नहीं होगा वितरण, स्कूलों को पढ़ाने पर रोक  |  19 अप्रैल को होगा विशाल आयोजन, शामिल होंगे अनेक दिग्गज, तैयारियां शुरू  | 

विश्व शांति के लिए गूंजे मंत्र: 51 हजार भैरव स्तोत्र पाठ, 88 पंडितों ने किया रुद्राभिषेक

डूंगरगढ़ one 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर के ओझा सत्संग भवन में गत रविवार को आस्था, परंपरा और एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पुष्करणा समाज के तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ के राजगुरु पण्डित देवीलाल रेवंतमल उपाध्याय द्वारा आयोजित महा रुद्राभिषेक और भैरव पूजन में 51 हजार भैरव स्तोत्रों का पाठ किया गया। मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

राजगुरु पण्डित रामदेव उपाध्याय ने बताया कि सुबह 7 बजे शुरू हुए इस अनुष्ठान में 88 पंडितों ने वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक किया। पंचाग कर्ता पंडित अशोक ओझा के आचार्यत्व में पवित्र द्रव्यों से अभिषेक करते हुए विश्व शांति, राष्ट्र सुरक्षा और समाज के कल्याण की कामना की गई। साथ ही भैरव स्तोत्रों का 51 हजार पाठ कर सकारात्मक ऊर्जा और रक्षा का संकल्प लिया गया।

इस आयोजन के मुख्य यजमान श्रीडूंगरगढ़ के राजगुरु पंडित देवीलाल- हनुमानमल- श्रीगोपाल रेवंतमल उपाध्याय रहे, जबकि कार्यक्रम श्री जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा )के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

धार्मिक आयोजन  केवल पूजा-अर्चना तक ही सीमित न रहकर समाज को एकजुट करने का संदेश भी दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए और पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा।

12 घंटे चली महाप्रसादी, उमड़ी भीड़

अनुष्ठान के बाद सुबह 11 बजे से शुरू हुई महाप्रसादी देर रात तक चलती रही। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन स्थल पर दिनभर भीड़ रही और सेवा कार्य लगातार जारी रहा। इस दौरान समाज के गणमान्यजनों का शॉल, साफा और उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।

रुद्राभिषेक का महत्व

राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय ने कहा कि रुद्राभिषेक भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रमुख वैदिक अनुष्ठान है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और शांति, समृद्धि व सुरक्षा का मार्ग प्रशस्त होता है।

पहली बार दिखा ऐसा भव्य आयोजन

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, बीकानेर में लंबे समय बाद इतना बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। करीब 30 हजार लोगों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। इसे समाज की एकजुटता और परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, विधायक जेठानंद व्यास, डॉ. चेतन स्वामी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक, रमेश सी. पुरोहित, जनार्दन कल्ला, कन्हैया लाल कल्ला, श्याम ओझा, उद्योगपति राजेश चुरा, रतना महाराज ओझा, शेर महाराज, श्याम देरासरी, सत्य प्रकाश आचार्य, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, लक्ष्मण पुरोहित, महावीर पुरोहित, हनुमान उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, रामदेव उपाध्याय, पार्षद अंजू पारख, रमेश पुरोहित आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़