WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  | 

विवाह के 10 साल बाद थाने पहुंची विवाहिता ने पति सहित 6 जनों के खिलाफ लगाए आरोप, मामला दर्ज।

पूनम ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका विवाह 20 मार्च 2015 को हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने विवाह में अपनी सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने एक लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग की। पूनम का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें लगातार तंग किया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

शिकायत के अनुसार, दो वर्ष बाद पुत्री के जन्म पर भी आरोपियों ने सोने के गहने, नगदी और मोटरसाइकिल लाने की मांग की। पूनम ने बताया कि पुत्री होने और मांग पूरी न होने पर उन्हें और अधिक परेशान किया गया। उनके परिजनों ने कई बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

पूनम ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्हें रसोई में जलाने का प्रयास किया गया था, जिसके बाद वह वहां से भागकर अपने माता-पिता के घर चली गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 जून 2025 को आरोपियों ने उनका स्त्रीधन लौटाने से इनकार कर दिया और धमकी दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़