श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। सरदारशहरा रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में गुरूवार सुबह सारबर सुरक्षा के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक समय में बढ़ रहें तकनीकी प्रयोग का सतर्कता के साथ काम लेने की बात कही। उन्होंने रील व रियल लाइफ के बारे में बताते हुए समझदारी से विभिन्न प्रकार के एप व सोशल साइट्स का प्रयोग करने की बात कही। हर्ष कुमार ने अनजान लिंक को क्लिक करने से पहले सावधान होने व उसकी जांच करने की बात कहते हुए साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के बैनर तले संपन्न हुआ। तालुका कोर्ट के सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में तालुका मुख्यालय पर विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल में एक शिकायत पेटिका भी रखवाई गई है, जिसमें कोई भी विद्यार्थी अपनी लिखित शिकायत डाल सकता है। स्कूल निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया। इस दौरान सभी विद्यार्थी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समिति के पीएलवी गौरव टाडा और होमगार्ड गोरधन सिंह भी उपस्थित रहें।