WhatsApp Menu
अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में गिरफ्तार  |  बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  | 

वार्ड 29 में श्री हरिराम बाबा की 83वीं बरसी, हवन-पूजन व महाज्योत का आयोजन

शाम 7:15 बजे होगी महाज्योत, झौरड़ा धाम के जागरण में शामिल होंगे भक्त

डूंगरगढ़ one 9 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड संख्या 29 स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में आज बाबा की 83वीं बरसी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में हवन-पूजन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई।

पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि वैशाख बदी सप्तमी के दिन ही हरिराम बाबा ने देह त्याग किया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष बरसी मनाई जाती है। कार्यक्रम में महाज्योत प्रज्वलित कर भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

पंडित श्रवण कुमार शर्मा के अनुसार शाम 7:15 बजे बाबा की महाज्योत का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़