WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

लक्ष्मणगढ़ भाजपा प्रभारी का किया स्वागत सम्मान, पार्टी के प्रति जताई निष्ठा, अनेक मौजिज हुए शामिल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 फरवरी 2026। पंचायती राज चुनाव व नगर निकाय चुनावों में भाजपा के लक्ष्मणगढ़ प्रभारी पद का दायित्व मिलने पर क्षेत्र के युवा एडवोकेट अनिल धायल का अनेक मौजिजों ने सोमवार को स्वागत सम्मान किया। धायल का बार संघ के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में तथा विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। धायल ने दोनों स्थानों पर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की विचारधारा व विकास के एंजेंडे को जनता के बीच पहुंचाने के प्रयास करने व जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व का निर्वहन करने की बात कही। कोर्ट परिसर में श्रीडूंगरगढ़ बार अध्यक्ष ललित मारु, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, पूर्व अध्यक्ष केके राजपुरोहित, रामलाल नायक, रणवीरसिंह खींची, बजरंगलाल ज्याणी, पंकज पंवार, बृजलाल बारोटिया, महेन्द्र मोटसरा, रोहित सिंह राठौड़, ओमप्रकाश मोहरा, ओमप्रकाश मिडल, जितेंद्र स्वामी, किशन स्वामी, स्नेहा पारीक, राजूराम लूखा समेत अनेक अधिवक्ताओं ने धायल का फूलमाला पहना कर सम्मान किया।
वहीं विश्वकर्मा मंदिर में समाज अध्यक्ष परमेश्वर सुथार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें परमेश्वर सुथार ने धायल को साफा व फूलमाला पहना कर सम्मान किया। राजकुमार जांगिड़ ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में कोडाराम बदरेचा, नरसी सुथार, त्रिलोकचंद सुथार, गौरीशंकर माली, परमेंश्वर सुनार, नारायण सुनार, शिव उपाध्याय, कमल माली, शेखर दुगड़, श्रेयांश कुण्डलिया, पवन राजपूत, बनवारी सुनार व बजरंग बरड़वा शामिल रहें। धायल ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़