WhatsApp Menu
इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  | 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

डूंगरगढ़ one 24 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपखण्ड कार्यालय सभागार में उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर एवं बीएलओ को सम्मानित किया गया। उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा सीताराम (व्याख्याता, राउमावि बाडेला), ओमनाथ सिद्ध (व्याख्याता, राउमावि इंदपालसर सांखलान), नरेंद्र कुमार (व्याख्याता, राउमावि मोमासर) तथा बीएलओ केशरनाथ (प्रबोधक, रीडी), जयकिशन हुड्डा (पंचायत शिक्षक, मसूरी), राजूराम मेघवंशी (अध्यापक, बेरासर), देवीलाल (अध्यापक, जेतासर) और राजेश राजपूत (पंचायत शिक्षक, मोमासर) को साफा पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में चुनाव शाखा के नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान, नौरतमल शर्मा सहित एएलएमटी पवन माली, डीएलएमटी सीताराम कुकणा, मोहम्मद आरिफ, देवीलाल बाना, पूरबचंद, राजकुमार, शंकर सिद्ध, मुकेश मीणा, ओमप्रकाश, अविनाश, आशीष, संदीप व अनिल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़