WhatsApp Menu
दुकान के पास दुकान करने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर धमकाया, मामला दर्ज।  |  निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कर्मियों का शंखनाद, CM के नाम सौंपा ज्ञापन  |  गर्मी में अबोलों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील  |  श्रीडूंगरगढ़ में ऑपरेशन नीलकंठ की कार्रवाई: 104 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार  |  अफीम तस्करी में धरा गया युवा नेता, कई मंचों पर रहा बड़े नेताओं के साथ मौजूद  | 

राम संकीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी, तिलकार्जन कर दी शुभकामनाएं, पूर्व संध्या पर किया सुंदरकांड

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 मार्च 2026। गुरूवार को भारतीय नववर्ष का उल्लास घरों में छाया है। लोगों ने नववर्ष पर विशेष पूजा अर्चना करते हुए भगवान को मिष्टान्न का भोग लगाया और नववर्ष मंगलमय रहने की प्रार्थनाएं की है। सेवा भारती समिति द्वारा नववर्ष के स्वागत में राम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। अलसुबह सेवाधाम छात्रावास के बालक व सेवा कुंज छात्रावास की बालिकाओं ने प्रभात फेरी निकाली व शहर वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत तापड़िया, भूषण करवा, लक्ष्मीनारायण भादू, कुंभाराम घिंटाला, जगदीश प्रसाद मोदी, परमेश्वर गोदारा सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर पहुंच कर फेरी संपन्न हुई और यहां सभी ने क्षेत्र के लिए मंगलमय नववर्ष के लिए सामूहिक प्रार्थना संपन्न की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पूर्व संध्या पर बिग्गाबास के गणेश मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से मंगलमय वर्ष की कामनाएं की। विद्या मंदिर के आचार्य व छात्र छात्राओं ने सुबह कस्बे के मुख्य स्थानों पर आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं विद्या मंदिर के बैनर तले पूर्व संध्या पर सेवा बस्तियों में घर घर नववर्ष पत्रक वितरित करते हुए नववर्ष मनाने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़