श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में स्थित सिंधी कटले में “जनक परिधान” का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को शुभ मुहुर्त में किया गया। जनक परिधान में राजाशाही राजपूती पौशाकें, फैन्सी ड्रैस मैटेरियल, सलवार सूट, टोरा-सिफोन ओढ़ने, फैन्सी साड़ियां, एवं शूटिंग शर्टिंग की खरीददारी का नया ठिकाना बन गया है। जनक परिधान के पांच मंजिला नए शो-रूम में वैरायटी और किफायत का संगम किया गया है। जिसमें विभिन्न वैरायटी के कपड़ों की विशाल रेंज उपलब्ध है।
जनक परिधान का उद्घाटन रिझवानी परिवार की महिला शक्ति ने किया। परिवार की मुखिया द्रोपदी देवी ने विधिवत रूप से फीता काटा और सभी बहन, बेटी व भुआओं ने अतिथियों का स्वागत किया। रवि रिझवानी ने बताया कि बताया कि रिझवानी परिवार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ शहर और क्षेत्र के सभी गांवो के नागरिकों को करीब 7 दशकों से सेवाएं दी जा रही है। “जनक परिधान” रिझवानी परिवार के भगवानदास नोतनदास, कन्हैयालाल किशनकुमार, रवि टेक्सटाईल, द फर्स्ट लूक के बाद नया व भव्य प्रतिष्ठान खोला गया है। उन्होंने बताया कि जनक परिधान में कपड़ों की रेट को लेकर अधिक विश्वसनीयता का ख्याल रखा गया है।
प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर विनोद रिझवानी ने बताया कि पंडित मांगीलाल उपाध्याय व पंडित अनिल द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ संपन्न करवाई गई। परिवार के लता देवी, कविता देवी, दीपा सधनानी, नीलम जेठनानी, मीना ढोलवानी, नन्दलाल सधनानी, गोरधन जेठनानी, वीना रिझवानी, प्रिया रिझवानी, सिमरन, विधि, कनिका ने मिलकर केक काटकर उत्साह के साथ झूलेलाल जी के जयकारे लगाए। इस मौके पर कन्हैयालाल रिझवानी, निखिल, नरेन, सन्नी, भरत, दिव्या रिझवानी, सौरभ, गौतम, ख्वाहिश सहित अनेक मेहमान शामिल हुए। उद्घाटन समारोह में कई दशकों से जुडे ग्राहक, सिंधी समाज के मौजिज लोग, बाजार के अनेक व्यापारी, परिवार के मित्रगण व शुभचिंतक शामिल हुए। प्रोपराइटर मयूर रिझवानी ने सभी का आभार जताया।