श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 मार्च 2026। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में दिनांक 15 मार्च 2026, रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
ये शिविर में दवाइयों को लेकर पेरशान रोगियों के लिए आशा की किरण साबित हो सकेगा, जिसमें बिना चीर-फाड़, बिना ऑपरेशन, बिना इंजेक्शन के शरीर के सभी प्रकार के दर्द के लिए एक्सरसाइज, लाईफस्टाइल सलाह, आधुनिक फिजियोथैरेपी द्वारा उपचार कर किया जाएगा। जिसमें हड्डी व जोड़ों का दर्द, कन्धे का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, लकवा, नसे एवं मांसपेशी दर्द आदि का इलाज किया जाएगा। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश् गांधी ने बताया कि इस शिविर में एम्स दिल्ली व यू.के. से प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बसन्त कुमार अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को ही मूत्र रोगियों के पेशाब के धार की जांच यूरोफ्लोमीटर द्वारा निःशुल्क की जाएगी व प्रत्येक रविवार को पथरी, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी की सेवाएं भी उपलब्ध रहती है। उन्होंने सभी प्रकार के दर्द से परेशान व मूत्र रोगीयों से इस जांच शिविर में लाभ उठाने की अपील की है।