WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  |  नारायण को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, मंत्री बने भैरूंदान  | 

योगासन भारत की जिला स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में भारती निकेतन के विद्यार्थियों ने फहराया परचम

रविवार को हुई रिदमिक योगासन प्रतियोगिता में नमन स्वामी और सुरेश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। फॉरवर्ड इंडिविजुअल इवेंट में अभिनव सारस्वत और आर्टिस्टिक सिंगल में गोपाल सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीते। जनक बिश्नोई ने लेग बैलेंस में रजत पदक और नितिन सारस्वत ने फॉरवर्ड बेंडिंग में रजत पदक हासिल किया। युवराज राजपुरोहित ने ट्विस्टिंग इंडिविजुअल इवेंट में कांस्य पदक जीता।

इसके अतिरिक्त, जालबसर गांव के भारत शर्मा ने 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सिंगल व बैक बेंडिंग इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

विद्यालय के योग प्रशिक्षक किशन शर्मा ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग का अभ्यास कराया जाता है, जिससे वे राज्य स्तर पर भी पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। योगासन भारत की स्नेहा नारंग सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़