WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

महाशिवरात्रि पर श्री भूतेश्वर मंदिर में चार प्रहर पूजन, रविवार रात 7:30 बजे से होगा आयोजन

डूंगरगढ़ one 9 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शिव भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 15 फरवरी 2026, रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के हाई स्कूल रोड स्थित प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर मंदिर में जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में चार प्रहर पूजन एवं महाशिवरात्रि कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

आयोजन रविवार रात्रि 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। पूजन विधि राजगुरु पंडित रामदेव उपाध्याय के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न कराई जाएगी। आयोजकों के अनुसार महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा की जाएगी तथा रात्रि भर श्रद्धालुओं के लिए भक्तिमय वातावरण रहेगा।

आयोजन समिति ने बताया कि जो श्रद्धालु इस पावन चार प्रहर पूजन में बैठना चाहते हैं, उनके लिए नामांकन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक श्रद्धालु निम्न सम्पर्क सूत्रों पर संपर्क कर सकते हैं-

सम्पर्क सूत्र :
मनोज कुमार डागा – 9352570751
दीनदयाल तावानिया – 9674517425
राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय – 9144292246
कन्हैयालाल सारस्वा (पुजारी) – 8619697388
हीरालाल पुगलिया – 9351608769
शिवरतन स्वामी – 7425939970
नौरंग स्वामी (गुरुजी) – 9416132902
दुर्गेश मारू – 8209157026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़