WhatsApp Menu
सातलेरा में ट्यूबवेल के स्विच रूम में लगी आग, केबल-उपकरण जले; गर्मी में पानी संकट गहराया  |  सरसजी मंदिर एवं नगर संस्थापक डूंगरसिंह की प्रतिमा स्थापना का लिया लक्ष्य, पढ़ें खबर विस्तार से।  |  श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पर कल से शुरू होगी लाईव नि:शुल्क योग कक्षा।  |  अक्षय तृतीया के अवसर पर तीन परिवारों में शामिल हुई खुशियां, टाटा का लगातार बढ़ रहा है कारवां।  |  खरीफ की बंपर पैदावार के लिए गर्मी की गहरी जुताई संजीवनी- रघुवर दयाल  | 

भाजपा पर बरसे कांग्रेसी नेता, किसानों को संगठित रहने की प्रेरणा, पूरे अचंल के जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ मेरी आत्मा में बसा है, यहां के लोगों के चेहरे मुझे सदैव याद रहतें है। श्रीडूंगरगढ़ की धरा ने जो स्नेह दिया वो आज भी नहीं भूला हूं। ये बात कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र बुढानियां ने गांव इंदपालसर हीरावतान में आयोजित मालाराम मीरादेवी जाखड़ की मूर्तियों के अनावरण समारोह में कही। बुढ़ानिया ने स्वर्गीय मालाराम जाखड़ के साथ बिताए संस्मरण याद करते हुए उन्हें इस सम्मान का हकदार बताया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को घेरते हुए देश का ठगने व लूटने वाला दल बताया। पंचायत चुनावों में एकता रखने की सीख देते हुए बुढ़ानिया ने मुख्यमंत्री की किसान के 25 दिन काम करने की बात को लेकर जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदा ही किसान कौम की अनदेखी की है और आज अमेरिका के साथ गठबंधन कर देश के किसान के साथ धोखा किया है। 2014 में एक झूठे नेता पर लोगों ने भरोसा किया जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है। इस सरकार में लोग सारे दिन गोटियां बिठाने में लगे रहते है, ये काम नहीं करेंगे। बुढ़ानिया ने लोकसभा की 50 से अधिक सीटें धोखे से जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने ममता बनर्जी को बंगाल की शेरनी बताते हुए मोदी को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महिला विरोधी होने का सबूत दिया हे। महिला आरक्षण की लॉलीपोप देकर धोखा देना चाहते थे, पर देश इनकी चाल समझ गया है और कांग्रेस के नेताओं ने इनका सफेद झूठ जनता के सामने रखकर इन्हें बेनकाब कर दिया। ये पीएम अपने ही झूठ से घबरा गया है। बुढानियां ने क्षेत्र में पढ़ाई का वातावरण निर्माण कर नवपीढ़ी को शिक्षित करने की बात कही। समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने भी भाजपा को जमकर कोसा। महंगाई, बेरोजगारी को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लड़वाने का काम मोदी सरकार कर रही है। मेघवाल ने कहा कि प्रजातंत्र को खत्म करने में लगी है भाजपा, उन्होंने किसान कौम को एकजुट रहकर वोट देने और ठगों को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। गोविंदराम ने देश के अनेक मुद्दे उठाए और कांग्रेस का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की मुखबीरी करने वाले लोग सत्ता में है और इनके खिलाफ बोलने वालों को ये ईडी और जेल की धमकी देते है। मेघवाल ने कहा कि जिले में गैस की, खाद की कमी है परंतु इनको आमजनता के लिए मुश्किलें बढ़ाने है। वे बोले कि साम्प्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर नहीं करेंगे तब तक हम जनता के साथ मिलकर सड़क पर लड़ाई लड़ेगें। नोखा विधायक सुशीला डूडी सहित सभी वक्ताओं ने जाखड़ दंपती को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए जाखड़ परिवार का आभार जताया। समारोह में मंच पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, बिशनाराम सिहाग, मदनगोपाल मेघवाल, गोविंदराम मेघवाल, राजेन्द्र मूंड, मूलाराम भादू, हरीराम बाना, हेतराम जाखड़, सुरजाराम भूंवाल, सुशीला सिवंर, राजेन्द्र बापेऊ, मेघाराम महिया, भंवरलाल पूनियां, इमिलाल गोदारा, श्यामसुंदर आर्य, कृष्ण कुमार जाखड़, विवेक माचरा, अशोक बुडिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा आदि मौजूद रहें।

मालाराम जाखड़ के पुत्र इंदपालसर सांखलान सरपंच भवंरलाल जाखड़, नरसाराम जाखड़, राजूराम जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़ सहित जाखड़ परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनदंन किया। विधि विभाग के लॉ डायरेक्टर निदेशक गिरधारीलाल जाखड़ ने सभी का आभार जताया। जाखड़ परिवार ने सभी अतिथियों का बड़ी फुलमाला, शॉल साफा पहनाकर सम्मान किया। उपस्थित सभी लोगों को स्मृति चिन्ह के रूप में रामदरबार दिए गए। इस दौरान धर्मास सरपंच पवन पारीक, एडवोकेट बाबूलाल दर्जी, एडवोकेट ललित मारू, पूर्व सीआई सांवरमल जाट, सीआई सुखराम चोटिया, श्रवणराम भामूं, लखासर सरपंच गोरधन खिलेरी, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मण खिलेरी, मोहनलाल भादू तेजा गार्डन, सुशील सेरडिया, कोडाराम भादू, सोहनलाल महिया, गणेशाराम पोटलिया, लालचंद सिद्ध, भंवरलाल जाखड़, रेखाराम कालवा, टेमाराम मेघवाल, गोपाल गोदारा बिग्गा, धर्मपाल बांगडवा, केसराराम गोदारा, गोकुलराम पटवारी, राजाराम धारणियां, शुभकरण धारणियां, रामचंद्र चोटिया, रामकरण डूडी, रेवंतराम दुसाद, कालूराम मेघवाल सूडसर सरपचं प्रतिनिधि, रामचंद्र खोड, जसराम खोड़, रमेश पोटलिया, रतिराम गोदारा, सहीराम गोदारा, सुखराम गोदारा, सांवरमल सहू, जगदीश ज्याणी, पूराराम गांधी, श्रवणराम जाखड़, जगमालसिंह, रूपाराम पूनियां, भंवरलाल सारण, लक्ष्मण जाखड़, बीरबल गोदारा, सागरमल मेघवाल, सत्यनारायण तावणियां, कुनणाराम बिढासरा, विजेन्द्रसिंह फौजी, भगवान सिंह पुदंलसर, हरलाल बाना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को राम दरबार का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में इंदपालसर हीरावतान बास के ग्रामीण उमड़े व हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। उपखंड क्षेत्र के अनेक सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिलापरिषद सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। विशाल स्वामी, हरीराम जाट व सुभाष पूनियां ने मंच संचालन किया। पूरा जाखड़ परिवार आयोजन में सक्रिय रहा और हजारों लोगों के भोजन इत्यादि की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़