WhatsApp Menu
सातलेरा में ट्यूबवेल के स्विच रूम में लगी आग, केबल-उपकरण जले; गर्मी में पानी संकट गहराया  |  सरसजी मंदिर एवं नगर संस्थापक डूंगरसिंह की प्रतिमा स्थापना का लिया लक्ष्य, पढ़ें खबर विस्तार से।  |  श्रीडूंगरगढ़ ONE के फेसबुक पर कल से शुरू होगी लाईव नि:शुल्क योग कक्षा।  |  अक्षय तृतीया के अवसर पर तीन परिवारों में शामिल हुई खुशियां, टाटा का लगातार बढ़ रहा है कारवां।  |  खरीफ की बंपर पैदावार के लिए गर्मी की गहरी जुताई संजीवनी- रघुवर दयाल  | 

सरसजी मंदिर एवं नगर संस्थापक डूंगरसिंह की प्रतिमा स्थापना का लिया लक्ष्य, पढ़ें खबर विस्तार से।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण के लिए आवश्यक है कि यहां पर सरकारी प्रयासों के साथ साथ अपने नगर, अपनी मातृभूमि से प्यार करने वाले लोगों द्वारा गैर राजनैतिक रूप से सामूहिक प्रयास किए जाएं। यह बात भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कही। गुंसाई ने इसके लिए एक गैर राजनैतिक सेवा संगठन बनाने एवं उस संगठन के माध्यम से सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ को अपनी राजधानी बनाने वाले सरसजी महाराज का मंदिर एवं श्रीडूंगरगढ़ के आधुनिक रूप के रचियता बीकानेर राजा डूंगरसिंह की प्रतिमा लगाने का लक्ष्य बताया। गुंसाई ने इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की है एवं आगामी श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के गठन की जानकारी दी है। आप भी देखें पूरा वीडियो – https://www.facebook.com/share/v/1Bgupt5cst/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़