श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 अप्रैल 2026। क्षेत्र में गर्मी को देखते हुए हाईवोल्टेज लाइनों का मेनेटेन्स कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में बुधवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित कई गांवों में बिजली कटौती रहेगी। सिटी जेईएन ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक 2 घंटे तक श्रीडूंगरगढ़ में स्थित धोलिया रोड़ जीएसएस पर शट डाउन रहेगा। इस कारण माणक चौक, आडसर बास, कालूबास, आदि क्षेत्रों में एंव गांव गुंसाईसर बड़ा 33 केवी जीएसएस की बिजली सप्लाई 2 घंटे तक बंद रहेगी।