WhatsApp Menu
क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  |  कीटनाशक के असर से एक ओर किसान ने गवांए प्राण  |  श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव  |  घर में मचा कोहराम, गांव में माहौल गमगीन, ग्रामीणों में नाराजगी, बैठे धरने पर  |  कलयुगी रिश्ते हुए तार तार बेटी जवांई पर आरोप, झांसा देकर हड़प लिया मां का घर, अब रोज दे रहे प्रताड़ना, वृद्धा ने भाई साथ थाने पहुंच लगाई गुहार।  | 

बीदासर रोड पर भीषण हादसा: बाइक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवकों की मौत

डूंगरगढ़ one 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बुधवार रात्रि बीदासर रोड स्थित सालासर स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस मे भाई थे और गांव जा रहे थे। तभी उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम क्विक एंबुलेंस एवं आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

घायलों को संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को एंबुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवाया।

मृतकों की पहचान रामप्रताप (17) पुत्र जसूराम और अशोक (22) पुत्र जसूराम, जाति मेघवाल, निवासी कल्यासर पुराना के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़