WhatsApp Menu
28 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  बेसहारा गौवंश के लिए बनेगा गौ ट्रोमा सेंटर, किया शिलान्यास।  |  ग्राम रथ अभियान कल से शुरू: 5 विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे हाईटेक रथ, योजनाओं का होगा व्यापक प्रचार  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

बालाजी स्कूल बिग्गा में सरस्वती प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, निकली कलश यात्रा

कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी हुआ आयोजित

डूंगरगढ़ one 9 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिग्गा में सोमवार को सरस्वती माता की मूर्ति की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शिक्षक, विद्यार्थी व ग्रामीणजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में जसनाथजी धाम बिग्गा के महंत योगी प्रेमनाथ, पंडित देवराज सारस्वत, संस्था निदेशक परमेश्वर लाल बाना, व्यवस्थापक मुखराम बाना, अमित पुरोहित, अध्यापक कुमाराम मेघवाल, सुरेंद्र, ओमप्रकाश जांगू, राकेश, रमेश, विष्णु कुमार स्वामी, ओम सिंह, पुखराज बोहरा, रामस्वरूप, संदीप सेन, दशरथ जाखड़, मनोज साहू, कृष्ण सेन, रेखा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसी अवसर पर विद्यालय में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अपने विद्यालय के अनुभव साझा किए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य परमेश्वर लाल बाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़