WhatsApp Menu
बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  |  राधेश्याम नाई को श्रद्धाजंलि दी, समाज के प्रति उनके भाव को बताया प्रेरणीय।  |  चाइनीज डोर ने रेता गला, अधेड़ की जान सांसत में; 3 टांके आए, बाल-बाल बचे  |  क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  | 

फागोत्सव की मस्ती में थमी व्यस्त दिनचर्या, डॉक्टर भी झूमे फाल्गुन रसिया पर

डूंगरगढ़ one 26 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़शहर में फागोत्सव की रंगत दिनों-दिन गहराती जा रही है। होली की मस्ती ऐसी है कि व्यस्त से व्यस्त दिनचर्या भी इसके आगे ठहर जाती है। इसी कड़ी में आज तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी के निवास पर आयोजित फागोत्सव में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी व्यस्त कर्मी भी शामिल हुईं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति अग्रवाल अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद फागोत्सव में पहुँचीं और फाल्गुन रसिया पर खुद को थिरकने से नहीं रोक सकीं।

डॉ. प्रीति अग्रवाल राधिका सत्संग मण्डली के साथ मिलकर खूब झूमी और अपनी मधुर आवाज़ में श्रीकृष्ण-राधा के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने तालियों और नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

समारोह में राधिका सत्संग मण्डली की मिनाक्षी डागा, मीना मोरवानी, पायल डागा, कांता डागा, संपत गांधी, माया मारू, माला मोरवानी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने फागोत्सव का भरपूर आनंद लिया और होली रसियों ने रंग-गुलाल की उमंग के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

फागोत्सव में आम से लेकर खास तक एक-सी मस्ती नजर आ रही है। होली की रंगत आपसी दूरियों को भुलाकर प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़