WhatsApp Menu
बुधवार सुबह बिजली बंद, जानें कहाँ-कहाँ.? पढें पूरी खबर।  |  भारती कैरियर इंस्टिट्यूट में नीट का टारगेट बैच 4 मई से होगा शुरू, प्रवेश प्रारंभ, पढें पूरी जानकारी  |  स्कूल ने अपनी भूमि की सुध ली, 11.5 पट्टे भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त, कार्रवाई शुरू  |  दहेज के लिए उजड़ा घर, बेटी के साथ विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिला पूनम को, जिला उपाध्यक्ष बनी ललिता, सदस्यों ने लिया संकल्प

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में महिलाएं सामाजिक व सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए प्रदेश स्तर तक क्षेत्र का मान बढ़ा रही है। गुरूवार को माहेश्वरी समाज की महिला समिति की बैठक में सामाजिक कार्यों में सक्रिय पूनम दरक को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया, वहीं पूर्व अध्यक्ष ललिता सोमाणी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। आड़सर बास माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित बैठक में श्रीडूंगरगढ़ की दो महिलाओं को जिला व प्रदेश में दायित्व मिलने पर सदस्य महिलाओं ने प्रसन्नता जताई। बैठक में उत्तरी राजस्थान से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य निशा झंवर, प्रदेश मंत्री विभा बिहानी, जिलाध्यक्ष प्रिया राठी, सचिव भारती डागा, कोषाध्यक्ष ज्योति दरगढ़ मौजूद रही। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए माहेश्वरी समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़कर कार्य को गति देने की बात कही गई। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी व श्रीडूंगरगढ़ समिति कार्यकारिणी का सम्मान किया। समिति संरक्षिका शांति लखोटिया ने बताया कि संगठन की सभी सदस्य महिलाओं ने एकजुटता के साथ संगठन के सामाजिक व सेवा कार्यों को बढ़ाए जाने का संकल्प लिया। बैठक से पहले समिति सचिव रेखा मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया, सरला सोमानी, मंजू पेड़िवाल, कांता डागा, प्रीति सोमानी, कृष्णा पेड़िवाल, हेमा बिहानी, अमिता मूंधड़ा ने सभी जिला व प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर ने संगठन को नियमित समय देने का आह्वान करते हुए सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़