WhatsApp Menu
ईओ के फसाद में उलझी पालिका की मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था चरमराई  |  श्रीडूंगरगढ़ में पुनर्निर्मित तेरापंथ सभा भवन का लोकार्पण, ज्ञान व सामाजिक गतिविधियों का बनेगा केंद्र  |  दलित मोहल्ले में ट्यूबवेल बनाने की मांग, दी चेतावनी, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र  |  चर्चित गोल्ड कांड के 9 मुकदमों में आरोपी तीसरी बार हुआ गिरफ्तार  |  घर में घुसे, नगदी गहने चुराए, युवती के पैरों से पायल निकालने का प्रयास, जाग होने पर भागे, ग्रामीणों में रोष  | 

पूनरासर बालाजी में विद्यालय परिवार का सम्मान: देव दर्शन यात्रा रही सफल, शिक्षकों ने बताया प्रेरणादायक अनुभव

डूंगरगढ़ one 29 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के दो प्रमुख शिक्षण संस्थानों श्रीमती नानू देवी लक्ष्मी नारायण चांडक उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर एवं श्रीमती माली देवी कोड़ामल बाहेती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिवार द्वारा पूनरासर बालाजी में देव दर्शन हेतु धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा के दौरान समिति संरक्षक आशारामराम पारीक एवं विनोद वर्मा के सान्निध्य में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और समस्त विद्यालय परिवार का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सावित्री भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री पूनरासर हनुमानजी ट्रस्ट के ट्रस्टी बजरंग लाल पारीक ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बालाजी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर चांडक विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह यादव और बाहेती विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन व्यास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं सदस्यों ने इसे आध्यात्मिक और प्रेरणादायक अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। अंत में विद्यालयों की उन्नति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़