WhatsApp Menu
रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  |  महिलाओं ने रखा आस माता का व्रत, कहानी सुनकर सुख समृद्धि की कामना की  |  6 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  | 

पीछे से उठाकर पटका सांड ने, युवक हुआ गंभीर घायल, किया बीकानेर रेफर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में निराश्रित सांडों की समस्या आमजन की जान के आफत बन गई है। रविवार शाम बिग्गाबास में काम से घर लौट रहें एक युवक को सांड ने पीछे से उठाकर पटका और युवक मुंह के बल सड़क पर आ गिरा। युवक को बेहोशी की स्थिति में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।
बिग्गाबास में सब्जी मंडी के आगे गली में दो सांड आपस में लड़ रहें थे। दोनों को आस पास के लोगों ने छुड़वाया। वे अलग अलग जाने लगे और तभी उधर एक बंगाली कामगार 35 वर्षीय दयाल पुत्र कालूराम अपने घर लौट रहा था। एक सांड ने उसे पीछे से दौड़कर सिंगों से उठाया और उछाल कर जमीन पर पटका। गिरते ही युवक बेहोश हो गया व आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार मनोज डागा ने मौके पर पहुंच कर उसे घायल अवस्था में उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल ऑफिसर ओमप्रकाश सुंडा ने बताया कि युवक को होश नहीं आया है और उसे 108 में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। युवक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया और परिवार परेशान हो गया है। विदित रहें लगातार विभिन्न संगठन मुख्य बाजार व आस पास की गलियों को निराश्रित पशुओं से मुक्त करवाने की मांग प्रशासन से कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़